ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सेवा दिवस के रूप में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu के जन्मदिन के उपलक्ष में पांवटा साहिब क्षेत्र में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसे सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस सामाजिक एवं जनहितकारी पहल का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता Asgar Ali (डायरेक्टर, जोगिन्द्रा बैंक) द्वारा किया जा रहा है। उनके साथ इस आयोजन में सक्रिय सहयोग Tapender Singh Saini (अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम) एवं काँग्रेस नेता मनीष तोमर द्वारा दिया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि यह रक्तदान शिविर न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने का प्रयास है, बल्कि समाज में मानवता, सेवा भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम भी है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं के लिए उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी, साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और आम जनता से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्र में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा और युवाओं को समाजसेवा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!