ADVERTISEMENT

अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्व सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉक आउट

अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्व सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

अपने बजट में बताने को जब कोई उपलब्धि नहीं है तो इसी तरह की तथ्यहीन बातें करनी पड़ रही हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं की इलाज सरकारी अस्पताल में होगा दूसरी तरफ कहते हैं कि एक ही मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ का घोटाला हो गया।

शिमला : बजट अनुमानों पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने वॉकआउट किया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक कौन है झूठ बोलने, झूठे आरोप लगाने और सदन को गुमराह बंद करने की नारे बाजी की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 3 साल के कार्यकाल में चार बजट में मुख्यमंत्री के पास बताने के लिए कुछ नहीं है इसलिए पूर्व सरकार की उपलब्धियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सरकार को यह बात चुभती है कि प्रदेश के लोग हिम केयर की तारीफ करते हैं हमारी योजना की तारीफ करते हैं। मुख्यमंत्री जिस राह पर चल रहे हैं वह एक प्रदेश की मुखिया की राह नहीं है। वह लगातार विजिलेंस पर भाजपा के नेताओं पर फर्जी आरोप लगाने के बहाने खोजने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरटीआई के दायरे से बाहर लाना उनकी इसी साजिश का हिस्सा है। मुख्यमंत्री सिर्फ आप और प्रत्यारोप की राजनीति में ही माहिर हैं और वही लगातार कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास अपने बजट में बताने को जब कोई उपलब्धि नहीं है तो इसी तरह की तथ्यहीन बातें करनी पड़ रही हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं की इलाज सरकारी अस्पताल में होगा दूसरी तरफ कहते हैं कि एक ही मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ का घोटाला हो गया। अगर घोटाला हो गया तो मुख्यमंत्री जांच करें जो भी जिम्मेदार लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आरोप में कोई तथ्य नहीं है और बताने के लिए अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए इस तरीके की औचित्यहीन बातें करके मुख्यमंत्री सदन का वक्त जाया कर रहे हैं। इस प्रकार के काले कारनामों की बड़ी फेहरिस्त हमारे पास है। लोग हमें व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार के घोटालों के बारे में बता रहे हैं। सब कुछ बहुत जल्दी सामने आने वाला है। यह सरकार अपने विधायकों आला नेताओं और प्रदेश की जनता का भरोसा खो चुकी है।

——

प्रेस रिलीज 25 मार्च 2026 पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर

प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा जल्द, हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा : जयराम ठाकुर

दिल्ली से लौटे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री से मिलने के लिए हमें कांग्रेस नेताओं से परमिशन लेने की जरूरत नहीं, राहुल और प्रियंका शिमला आकर भी कांग्रेस नेताओं को मिलने का समय नहीं देते।

राहुल गांधी की विकृति हिमाचल कांग्रेस के नेताओं में आ गई है, हिमाचल के लोगों के लिए खजाना खाली लेकिन कांग्रेस के देश भर के नेताओं की सरकारी खर्चे से हो रही है खातिरदारी।

शिमला : दिल्ली दौरे से लौटते ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के समक्ष प्रदेश के गंभीर आर्थिक संकट का विस्तार से ब्यौरा रखा गया है और केंद्र से आवश्यक सहयोग का आग्रह भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जल्द ही हिमाचल दौरा प्रस्तावित है, जो प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री से हर विषय पर लंबी और विस्तृत चर्चा हुई है जिसके परिणाम आप जल्द देखेंगे।

विधानसभा परिसर में जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश की बिगड़ती वित्तीय स्थिति के लिए पूरी तरह से सुक्खू सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं, जिसके कारण राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार रसातल में जा रही है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र पर पैसा रोकने के लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री से मिलना सौभाग्य की बात है और यदि मुख्यमंत्री सुक्खू भी सही ढंग से समय मांगें, तो उन्हें भी केंद्र के साथ संवाद का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि हमें अपने नेताओं से मिलने के लिए कांग्रेस के लोगों से परमिशन लेने की जरूरत नहीं हैं।
हिमाचल में राहुल गांधी भी आए, प्रियंका गांधी भी हाल में आए हैं। किसी को अपने पास फटकने की भी इजाजत नहीं दी। पहले भी यह नेता सैलानी की तरह आते रहे लेकिन एक बार भी उन्होंने हिमाचल के इन कांग्रेस नेताओं को मिलने की इजाज़त तक नहीं दी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की विकृत सोच का असर हिमाचल कांग्रेस के नेताओं पर भी पड़ गया है। भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली में अंतर स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का स्वभाव कांग्रेस आलाकमान के नेताओं जैसा नहीं है, जो शिमला आकर केवल आराम करते हैं और आम जनता से दूरी बनाए रखते हैं।

जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ड्रेस कोड लागू करने संबंधी सरकार के फैसलों पर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार को पहले अपने नेताओं को आचरण और पहनावे की उचित समझ विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। उनके नेता राहुल गांधी कैसे कपड़े पहनकर लोकसभा में आते हैं आप सबने देखा है। उन्हें संसद में टी-शर्ट पहन कर जाने के लिए अपने नेता राहुल गांधी को समझाना चाहिए, देश की शान बढ़ाने वाले एआई समिट में नंगा नाच करने वाले अपने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को ड्रेसिंग सेंस सिखानी चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें सरकारी सुरक्षा में हिमाचल प्रदेश सरकार का मेहमान बनाकर खातिरदारी करते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि जनता के लिए प्रदेश का ख़ज़ाना ख़ाली है और देशभर से आए कांग्रेस के नेताओं को “स्टेट गेस्ट” बनाकर महीनों खातिरदारी करके प्रदेश के करोड़ों रुपए लुटाते हैं।

जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से कांग्रेस के सह प्रभारियों के सरकारी खर्च पर लंबे समय तक शिमला में रुकने और हरियाणा के विधायकों की महंगी मेजबानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार फिजूलखर्ची कम करने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर मात्र दो दिनों में विधायकों की खातिरदारी पर तीस लाख रुपए खर्च करने का मामला सामने आया है, जिसका जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर कांग्रेस के मेहमान अपनी मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा रहे हैं, जबकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!