ADVERTISEMENT

दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की ट्रैवलर, 4 की मौत, 18 घायल

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां दिल्ली के पर्यटकों की ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। ये हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर घियागी से करीब दो किलोमीटर पीछे गांव सोझा के पास जलोड़ा में हुआ।

जानकारी के अनुसार ट्रैवलर में 22 पर्यटक सवार थे, जो जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आसपास के गांवों के लोग भी मदद के लिए पहुंचे और अंधेरे के बीच घायलों को खाई से निकालकर बंजार अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के समय अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आईं। रेस्क्यू टीमों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 18 घायलों का उपचार बंजार अस्पताल में चल रहा है। राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!