ADVERTISEMENT

Himachal: घर में है बेटी तो तुरंत पढ़ लें ये खबर! सरकार ने बदल दिया इस सबसे बड़ी योजना का नाम

Khabron wala

प्रदेश सरकार ने बेटी है अनमोल योजना का नाम बदल कर इसे इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना का नाम दिया है। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार में जन्मी बेटी के नाम पर राज्य सरकार 25 हजार रुपए इंश्योरैंस कंपनी में जमा करेगी। यह राशि बेटी के नाम पर जमा होगी और 18 साल की आयु पूरी होने पर वह उस रकम को निकाल सकेगी। बेटी है अनमोल योजना की जगह इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना हिमाचल प्रदेश में पहली अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएगी। संबंधित विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बेटियां खुशहाल हैं। राज्य में 2003 में बाल लिंग अनुपात 947 था। यानी प्रति हजार लड़कों पर 947 बेटियां थीं और वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार यह अनुपात अब 964 हो चुका है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!