ADVERTISEMENT

काला आम्ब में मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल*

काला आम्ब में मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल*

*पुलिस थाना काला आम्ब ने थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों के आपस में टकराने का मामला दर्ज किया है।*

शिकायतकर्ता श्री अरुण कुमार पुत्र श्री मलकीत सिंह निवासी गांव व डा0 मोगीनन्द तह0 नाहन जिला सिरमौर हि0 प्र0 ने बतलाया कि यह अपने मोटरसाईकल पर अपने दोस्त के साथ काला आम्ब बाजार कपड़े लेने के लिये आया था। जब यह मैनथापल नजद काली माता मन्दीर के पास पहुंचा तो रामपूर जट्टान कच्चे रोड़ की तरफ से एक मोटरसाईकल चालक ने तेज रफतार और लापरवाही से अपने मोटरसाईकल को चलाते हुए इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे यह और इसका दोस्त शाहेबान घायल हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि शाहेबान को गंभीर चोटें आई हैं और उसे आगे के इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी/मोटर साईकल चालक गुरमीत निवासी देवनी, डा0 मोगीनन्द, तह0 नाहन, जिला सिरमौर, हि0 प्र0 के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके जाँच शुरु कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!