ADVERTISEMENT

पंजाब से हिमाचल घूमने आए युवक हुए हादसे का शिकार, 5 घायल, एक की हालत नाजुक

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। पंजाब से पराशर झील घूमने आए कुछ युवकों की कार कटौला क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में कुल पांच युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है।

गलत रास्ते पर जाने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, 5-6 युवक पंजाब से कार में सवार होकर पराशर झील की ओर जा रहे थे। सफर के दौरान वे रास्ता भटक गए और पराशर रोड के बजाय कटौला की तरफ निकल गए। इसी बीच आरंग सड़क पर बथेरी के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों और सूचना मिलने पर पहुंची ‘108’ एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में उपचाराधीन घायलों में से एक युवक के सिर पर गहरी चोट आई है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घायलों की पहचान 21 वर्षीय आर्यन, 22 वर्षीय प्रियांश, 22 वर्षीय विशाल और 21 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में की है, जबकि बाकी साथियों की पहचान की जा रही है। मंडी पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!