ADVERTISEMENT

कॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Khabron wala

जिला मुख्यालय के जेल रोड क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक कॉलेज छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार छात्रा मंडी शहर के जेल रोड पर एक किराए के कमरे में रहती थी। शनिवार को उसका शव कमरे के भीतर फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

स्थानीय वार्ड के पूर्व पार्षद हरदीप सिंह ने बताया कि छात्रा ने उसके मामा के साथ कहीं जाना था। वह भांजी को बार-बार फोन करता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। बाद में उसने भांजी की किसी सहेली का नंबर हासिल कर उसे फोन किया। सहेली के फोन करने पर भी छात्रा ने फोन नहीं उठाया, तब मामा ने लड़की को उसके किराए के कमरे में जाकर उससे बात करने को कहा। सहेली जब कमरे में पहुंची तो उसने अपनी सहेली को फंदे से झूलते पाया। डीएसपी हैडक्वार्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!