ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : PGI में उपचार के दौरान माजरा पुलिस स्टेशन में तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा में तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह (नं. 390) का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।

बता दें कि कुलदीप सिंह पुत्र तुलसी राम वर्ष 2024 से पुलिस थाना माजरा में बतौर अन्वेषणकर्ता कार्यरत थे। वह 19 अप्रैल 2026 को अवकाश पर गए हुए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिवंगत कुलदीप सिंह सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के गांव बोहलघाट, डाकघर गागल शिकौर के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी अपनी सेवा शुरू की थी और लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।

उनके असामयिक निधन को पुलिस परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार दिवंगत कुलदीप सिंह का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!