Khabron wala
सोलन जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सपरून क्षेत्र में एक व्यक्ति को नशीली दवाओं और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जब शहर में गश्त पर थी, तब उन्हें सपरून के पावर हाउस रोड स्थित एक फ्लैट में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। टीम ने तुरंत वहां दबिश दी, जहाँ तलाशी के दौरान 189.82 ग्राम चरस, 154 टैबलेट (टैपेंटाडोल) नशीली गोलियां और ₹26,280 नकदी (नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त होने का संदेह) बरामद की गई।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संदीप कोहली (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सपरून के पावर हाउस रोड का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर सामान जब्त कर लिया है।












