ADVERTISEMENT

पाँवटा साहिब : नशीले कैप्सूलो का तस्कर सहारनपुर से गिरफ्तार , 7440 कैप्सूल बरामद

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी के कड़े निर्देशों के बाद पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है SHO कुलवंत सिंह की टीम ने 7440 Spasmed( Tramadol )कैप्सूल के साथ गफ्फार पुत्र लेट रशीद निवासी थाना चिलकाना तहसील व जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इससे पहले 1000 कैप्सूल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने सहारनपुर में एक मेडिकल स्टोर से इस नशे की खेप को खरीदने की बात कही थी और बताया था कि पिछले कई वर्षों से यह मेडिकल स्टोर संचालक नशा बेच रहा है और हिमाचल में भारी मात्रा में नशे की सप्लाई करता है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सहारनपुर में छापेमारी करी तथा नशे की खेप बरामद की वहीं मुख्य आरोपी गफ्फार का पुत्र मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है

गौरतलब है कि 22.04.2026 की रात्री पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम पाँवटा साहिब में गश्त व गुप्त सूचनाएँ एकत्र कर रही थी तो टीम को सूचना मिली कि रविकान्त उर्फ बन्टी पुत्र श्री रतन सिंह निवासी गांव टोका नगला डा0 जामनीवाला तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 अपने टेम्पो न0 HP17G-2868 मे भारी मात्रा मे नशीले कैप्सुल लेकर घुम रहा है जिसके साथ विकास पुत्र श्री चन्द्र बाहन निवासी गांव मरवह डा0 सडोली तह0 बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 भी टेम्पो मे है जो उपरोक्त दोनो टेम्पो लेकर पांवटा साहिब ट्रक युनियन के पास खड़े है। जिस सूचना पर टीम में त्वरित कार्वाही करते हुए उपरोक्त टेम्पो को रैड करके चैक किया जिसमें चैकिंग के दौरान कुल 1104 प्रतिबन्धित कैप्सुल बरामद हुए ।

इस सन्दर्भ में उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 22,29-61-1985 ND&PS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त दोनों का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया था ताकि इनसे तफतीश के दौरान पता लगाया जा सके कि इतनी भारी मात्रा में प्रतिबन्धित कैप्सूल यह कहां से लाए थे तथा किन्हें बेचने की फिराक में थे ताकि इस पूरे रैकेट के पकड़ा जा सके । जिला सिरमौर पुलिस नशा पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के कृतसंकल्प है जिसके लिये अभियान जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!