( जसवीर सिंह हंस ) वार्ड 9 से पार्षद के लिए इंद्रजीत सिंह मिक्का की दावेदारी सामने आई है | अपनी जीत पक्की करने के लिए के लिए इंदजीत सिंह मीका ने अभी से कमर कस ली है सभी वर्गों के लोगों का उनका भरपूर समर्थन मिल रहा है | लोग पूर्व में भ्रष्ट पार्षदों और निकम्मे पार्षदों से तंग आ गए हैं और किसी अच्छे व्यक्ति को वार्ड नंबर 9 से पार्षद बनाना चाहते हैं
शहर में समाजसेवी की भूमिका निभा रहे इंदरजीत सिंह मीका ने सभी सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है तथा ईमानदार छवि वाले इंदरजीत सिंह मीका नगर पालिका में आकर वार्ड 9 में बेहतरीन काम कर कर वार्ड का नक्शा बदलने में सक्षम है चाहे लोगों के बीपीएल कार्ड हो लाइसेंस या वार्ड की गलियां स्ट्रीट लाइट व अन्य निजी समस्याएं हो इंदरजीत सिंह का दावा कर रहे हैं कि वह सभी कार्यों को स्वयं अधिकारियों के समक्ष जाकर करवाएंगे |
इंदरजीत सिंह मीका नगर पालिका चुनाव में कड़ी मेहनत कर अपनी जीत की दावेदारी ठोक रहे हैं इससे पहले भी इंदरजीत सिंह मीका ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार की जीत के लिए अहम भूमिका निभाई थी तथा किंगमेकर की भूमिका में थे अब चुनाव के नतीजे क्या होंगे यह जनता तय करेगी परंतु शहर में हिमाचल यूथ ब्रिगेड के प्रधान इंद्रजीत सिंह मीका ने अपनी दावेदारी पेश कर कईयों की नींद उड़ा दी है |









