Khabron wala
हिमाचल में मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां हल्की बर्फबारी दर्ज की गई हैै। वहीं मध्यम व मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हो रही है। वीरवार दोपहर बाद शिमला में अचानक मौसम बदला। इस दौरान जहां शिमला शहर में गरज के साथ हुई जोरदार बारिश हुई और कुछ देर के लिए शहर में अंधेरा छा गया। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दीं। कुफरी, ठियोग और फागू समेत कई इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि हुई।
जिससे फसलों को भारी नुक्सान होने का अंदेशा है। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बुधवार को मौसम मिला जुला रहा। शिमला, मनाली, सुंदरनगर, कुल्लू और लाहौल में बारिश दर्ज की गई। वहीं, रोहतांग और कुंजम दर्रे जैसी ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फ के फाहे गिरने से ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही चंबा जिले के पांगी उपमंडल की सुसार हिल्स, गुम्मा, सुराल और सचे जोत में 12.7 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है।
तापमान में आई भारी गिरावट
प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बदले मौसम के कारण यह 30 से 35 डिग्री के बीच आ गया है। वहीं मौसम विभाग ने 5 मई तक तापमान में अधिक बढ़ौतरी होने की संभावना कम है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पांच मई तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।
इसके लिए विभाग ने चेतावनी जारी की है। प्रदेश में 1, 2 एवं 6 मई तक राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। वहीं 3 और 4 मई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना। 5 मई राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना। सप्ताह के शेष दिनों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। वहीं वर्षा विसंगति के चलते लाहौल-स्पीति जिले के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।









