ADVERTISEMENT

गर्भवती महिला ने उठाया खौफनाक कदम…एक साथ 2 जिंदगियां खत्म, पति पर लगे गंभीर आरोप

Khabron wala

भवारना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा पुन्नर में एक गर्भवती महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है, जो अपने पीछे एक छोटा बेटा छोड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति ने गत दिवस पुन्नर से मारंडा जाने के लिए बस ली। मारंडा पहुंचने के बाद उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। महिला की तबीयत बिगड़ती देख वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए पालमपुर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मृतका के परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा है कि महिला का पति अक्सर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करता था। इसी प्रताड़ना और कलह से तंग आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है, जिसके चलते एकसाथ 2 जिंदगियां खत्म हो गईं।

डीएसपी सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!