वार्ड नंबर 5 में भाजपा की बैठकों से गरमाया चुनावी माहौल, शक्ति भटनागर को मिल रहा मजबूत समर्थन

वार्ड नंबर 5 में भाजपा की बैठकों से गरमाया चुनावी माहौल, शक्ति भटनागर को मिल रहा मजबूत समर्थन

नगर परिषद पाँवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। भाजपा प्रत्याशी शक्ति भटनागर के समर्थन में आज वार्ड के विभिन्न स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। बैठकों के दौरान वार्ड के विकास, जनसमस्याओं और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।

भाजपा नेता पवन चौधरी ने बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 5 में भाजपा के पक्ष में लगातार माहौल मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का मिल रहा समर्थन यह दर्शाता है कि जनता विकास और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। पवन चौधरी ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में भाजपा के प्रत्येक उम्मीदवार को विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी से मैदान में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को लेकर लोगों में सकारात्मक माहौल है। यही वजह है कि वार्ड में लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

वार्ड के कई लोगों ने भी बैठकों में अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। भाजपा नेताओं ने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से वार्ड नंबर 5 में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। बैठकों में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और भी रोचक बना दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि वार्ड नंबर 5 में इस बार जनता बदलाव और विकास के नाम पर मतदान करेगी और भाजपा प्रत्याशी शक्ति भटनागर को भारी समर्थन मिलेगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!