माजरा पंचायत से भाजपा समर्थित उप प्रधान पद उम्मीदवार संदीप वर्मा को लोगो का पूरा समर्थन मिल रहा है।इस बारे में जब माजरा पंचायत से उप प्रधान के दावेदार संदीप वर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वह 24 घंटे लोगों के लिए तत्पर रहते हैं किसी भी मदद के लिए कभी किसी को मना नहीं किया । आज उनके पक्ष में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी ने प्रचार किया
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनका चुनाव निशान बस है और बस के सामने मोहर लगाकर उन्हें उप प्रधान पद के लिए पंचायत में भेजें ताकि वह लोगों का काम समय पर करवा पाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत में सफाई व्यवस्था करवाना गलियां पक्का करवाना पानी की निकासी का प्रबंध करना और पीने की पानी की समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी









