पहले दुधमुंहे बच्चे को सुलाया…फिर दूसरे कमरे में जाकर महिला ने ऐसे गले लगा ली मौत, पति-सास गिरफ्तार

Khabron wala 

मंडी जिले के डैहर क्षेत्र में रविवार को एक 19 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान प्रियंका पत्नी रवि कुमार निवासी गांव सकरोहा डाकघर ननावां के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति, दुधमुंहे बच्चे (5 माह) और सास के साथ डैहर में किराए के कमरे में रह रही थी। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था, जबकि सास पास की दुकान पर मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले बच्चे को एक कमरे में सुलाया और फिर दूसरे कमरे में जाकर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब सास वापस कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर सास ने मकान मालिक और आसपास के लोगों को बुलाया। जब दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर उसकी बहू फंदे पर झूल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण, थाना प्रभारी सुंदरनगर कमलकांत, थाना बीएसएल जगत राम और थाना धनोटू के प्रभारी मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पति और सास को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील निवासी प्रियंका ने डेढ़ वर्ष पूर्व रवि कुमार से प्रेम विवाह किया था। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मृतका के बच्चे को चाइल्ड शैल्टर मंडी भेज दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे मायका पक्ष ने बेटी की मौत पर गहरा दुख जताते हुए पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!