Khabron wala
न्यायालय परिसर हमीरपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति बंदूक लेकर आ गया। अदालत परिसर में हथियार देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान रमन निवासी भोरंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति किसी मामले में पेशी के लिए कोर्ट आया था, तभी वह बंदूक लेकर परिसर में घुस गया। संयोगवश उस समय डीएसपी हमीरपुर भी किसी अन्य मामले के सिलसिले में कोर्ट में ही मौजूद थे। संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ते ही डीएसपी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए उसे चारों ओर से घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति अदालत परिसर में हथियार लेकर क्यों पहुंचा था और उसके पीछे क्या उद्देश्य था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।










