रेणुका जी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु, मामला दर्ज

*रेणुका जी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु, मामला दर्ज*

थाना रेणुका जी में आज दिनांक 26.05.2026 को एक सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण लाल (40 वर्ष), पुत्र चमेल सिंह, निवासी कांसर डबरोग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश की मोटरसाइकिल नं० HP17D-1830 के कथित तौर पर तेज व लापरवाही से चलाने के कारण बायला के पास स्किड हो गई। इस दुर्घटना में अरुण लाल की मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना रेणुका जी में एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!