पातलियों पंचायत से प्रधान पद के उम्मीदवार दाता राम ने एक बयान करते हुए कहा कि आदरणीय ग्राम पंचायत पातलियों के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा सादर प्रणाम मैं दाताराम चौहान दिल की गहराइयों से उन 838 मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे अपना प्यार, स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास दिया। यह 838 वोट मेरे लिए केवल संख्या नहीं हैं, बल्कि जनता का भरोसा, सम्मान और अपार समर्थन हैं। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य में भी जब कभी पंचायत की जनता को मेरी आवश्यकता पड़ेगी, मैं हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़ा रहूँगा।
साथ ही वर्ष 2021 से 2025 के कार्यकाल में प्रधान पद पर सज्जन सिंह , उप-प्रधान पद पर दिलबाग सिंह एवं वार्ड सदस्य मोहन सिंह सोहता जी द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर यदि पंचायत की जनता ने भारी समर्थन दिया है, तो हम और हमारे 838 समर्थक विनम्रतापूर्वक यह मांग करते हैं कि पिछले 5 वर्षों में हुए सभी विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा पंचायत की जनता के सामने सार्वजनिक किया जाए, ताकि हर मतदाता यह जान सके कि पंचायत में कितना और कहाँ विकास हुआ है।
इसके अतिरिक्त पंचायत चुनाव में मोहन सिंह सोहता को 942 वोट एवं गुरूचरण सिंह चौधरी जी को 938 वोट प्राप्त होना भी पंचायत में चर्चा और सवालों का विषय बना हुआ है। लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है, लेकिन इतना बड़ा समर्थन मिलने के पीछे किए गए विकास कार्यों और जनविश्वास की पारदर्शिता भी जनता के सामने आनी चाहिए।
यदि विकास कार्यों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया जाता, तो पंचायत की जनता के मन में अनेक प्रकार के संदेह उत्पन्न होना स्वाभाविक है।हमारी यह बात किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि पंचायत में पारदर्शिता, सच्चाई, जवाबदेही और जनता के अधिकारों के सम्मान के लिए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है इसके लिए वह साम दाम दंड भेद की नीति अपना रही है भाजपा पैसे खर्च करके वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है











