जिला सिरमौर थाना शिलाई के अन्तर्गत दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत व 04 अन्य घायल, 06 को मामूली चोटें, अभियोग पंजीकृत

जिला सिरमौर थाना शिलाई के अन्तर्गत दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत व 04 अन्य घायल, 06 को मामूली चोटें, अभियोग पंजीकृत

पुलिस थाना शिलाई में प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 28/05/26 को दिन के समय एक गाडी बोलेरो कैम्पर न0 HP62-3397 टिम्बी से कुराया की और आ रही थी जो अचानक चढाई मे उपरोक्त गाडी के चालक ने गाडी से नियन्त्रण खो दिया व गाडी देखते ही देखते सडक से करीब 10-15 मीटर नीचे ढलान दार जगह मे गिर गई जो मौका पर जाकर स्थानिय लोगों की सहायता से घायलों को गाडी से निकाला, गाडी के अन्दर इन्द्र सिंह पुत्र सजनू गांव सताहन डा० संगडाह, तारा देवी पत्नी इन्द्र सिंह गांव सताहन डा० सांगना तह० संगडाह, जीत सिंह पुत्र भोलर सिंह गांव सताहन डा० सांगना तह० संगडाह, लीला देवी पत्नी श्री जीत सिंह गांव सताहन डा० सांगना तह० संगडाह जिला सिरमौर हि० प्र०, केसो देवी पत्नी स्व० श्री सुन्दर सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई, विनोद पुत्र इन्द्र सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई, कुलदीप सिंह पुत्र श्री अमर सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई, शकुन्तला देवी पत्नी रघुवीर सिंह गांव कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई व कर्ण पुत्र रघुवीर सिंह गावं कुराया डा० क्यारी गुन्डाह तह० शिलाई जिला सिरमौर हि०प्र० घायल अवस्था मे पड़े थे। मौका से स्थानिय लोग घायलों शकुन्तला, जीत सिंह व कर्ण को पांवटा साहिब की तरफ ईलाज के लिए ले गए तथा इन्द्र सिंह, तारा देवी, केसो देवी, विनोद, कुलदीप व लीला देवी को मौका से स्थानिय लोगो द्वारा ईलाज के लिये सिविल अस्पताल शिलाई लाया गया। इस हादसा उपरोक्त में सभी को काफी चोटे आई थी। सिविल अस्पताल शिलाई मे डाक्टर साहब ने लीला देवी को चैक करने के बाद मृत घोषित किया। अभी तक की तफतीश से यह हादसा गाडी बोलेरो कैम्पर के चालक कुलदीप की लापरवाही, व गाडी उपरोक्त से नियन्त्रण खो देने के कारण पेश आया है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना शिलाई में धारा 281, 125, 106 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसकी आगामी तफतीश जारी है।

दूसरे मामलें में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 28/05/26 को श्रीमति बोबी शर्मा पत्नी श्री अतर सिंह निवासी गांव भाटगढ़ डा0 पवान तह0 चौपाल जिला शिमला हि०प्र०, उसका पति अतर सिंहं, भतिजा सुमित शर्मा व इसके बच्चे शिवांश शर्मा, अनिरुध शर्मा पति के साथ अपनी कार न० HPO8B-3777 मे अपने गांव भाटगढ़ से पावंटा साहिब की ओर जा रहे थे। अतर सिंह कार को चलाता हुआ मुकाम उत्तरी NH 707 पर पहुंचा तो उसी समय पांवटा साहिब की तरफ से एक स्कूटी नं0 HP17J 1105 बड़ी तेज राफ्तारी से आई व गलत दिशा मे आकर इनकी कार से टकराई जिस कारण स्कूटी पर बैठे स्कूटी चालक व चालक के साथ बैठी एक महिला स्कूटी सहित नीचे गिर गए। स्कूटी चालक का नाम राकेश पुत्र शूपा राम व स्कूटी चालक के साथ बैठी महिला का नाम पूजा देवी पत्नी राकेश निवासीगण गांव बौंच मालूम हुआ है। इस हादसा मे स्कूटी चालक राकेश व राकेश के साथ बैठी महिला पूजा को चोटें आई है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना शिलाई में धारा 281,125(a) भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया है । जिसकी तफ्तीश अमल मे लायी जा रही है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!