जिला सिरमौर, नाहन (लखदाता पीर) के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चे की मृत्यु, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

जिला सिरमौर, नाहन (लखदाता पीर) के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चे की मृत्यु, अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज

 

दिनांक 28.05.2026 की रात पुलिस चौकी गुन्नुघाट, नाहन में सूचना मिली कि लखदाता पीर के पास सड़क हादसे में घायल एक बच्चे को इलाज हेतु अस्पताल लाया गया है। सूचना पर एएसआई अस्पताल नाहन पहुंचे जहां अयान सूर्या (7 वर्ष), पुत्र श्री राकेश सूर्या, निवासी गांव चुनवी, डाकघर चाढ़ना, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर उपचाराधीन मिला जिसके पास उसकी माता श्रीमती नीरज मौजूद थीं। अयान बयान देने की स्थिति में नहीं था। माता ने बताया कि लखदाता पीर के पास उनके बेटे को एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मारी है। घटना से माता काफी घबराई हुई थी और बयान देने में असमर्थ थी। प्रारंभिक जांच में यह हादसा अज्ञात स्कॉर्पियो चालक द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण होना प्रतीत होता है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में थाना नाहन में भारतीय न्याय संहिता व मोटर वाहन अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायल बच्चे अयान को इलाज के लिये पी0जी0आई0 चण्डीगढ़ रैफर किया गया जहां से सूचना प्राप्त हुई है कि अपरोक्त अयान का पी0जी0आई0 में देहान्त हो गया है। अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहा हैं तथा पुलिस टीम को आगामी कार्यवाही हेतु पी0जी0आई0 चण्डीगढ भेजा गया। आरोपी का शीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!