पुलिस थाना पाँवटा साहिब क्षेत्र में सड़क हादसा में दो व्यक्ति घायल, अभियोग पंजीकृत

पुलिस थाना पाँवटा साहिब क्षेत्र में सड़क हादसा में दो व्यक्ति घायल, अभियोग पंजीकृत*

 

प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक 04-06-2026 को श्री संस्कार चौहान @ शिवा पुत्र श्री राजेन्द्र सिंह निवासी गाँव रामपुर माजरी डा0 धोला कुआं तहसील पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 व उम्र 24 साल अपने दोस्त करण ठाकूर के साथ मोटर साईकल न0 HP17J-7116 पर देहरादुन से वापिस आते समय सुरजपुर NH-07 नजद तिरुपति मेडिकेयर कंपनी पहुंचे तो अचानक इनके आगे बाई तरफ सड़क पर चल रही स्कुटी नम्बर HP17J-1520 के चालक ने दाहिने की तरफ बिना पिछे देखे मोड़ दिया और स्कूटी इनकी मोटर साइकिल न0 HP17J-7116 से टकरा गई जिस टक्कर की वजह से इनकी मोटर साईकिल अनियन्त्रित होकर NH सडक पर गिर गई तथा स्कुटी चालक भी मौका पर ही स्कुटी समेत सडक पर गिर गया। स्कुटी चालक का नाम भगवान दास S/O रत्ना राम निवासी गांव सुरजपुर डा0 पुरुवाला त0 पावंटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 मालुम हुआ है। इस हादसा में स्कूटि चालक व मोटर साईकल चालक को चोटें आई हैं। जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 281,125(a) BNS अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!