पांवटा साहिब : पुलिस बूथ रामपुरघाट में तैनात पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार की पिटाई , आरोपी पति पत्नी गिरफ्तार

थाना पुरुवाला में पुलिस कर्मी मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार पुलिस बूथ रामपुरघाट की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है । शिकायत के अनुसार 13 जून 2026 की शाम यातायात चैकिंग के ईलाका रामपुरघाट, कुंजा मतरालियों, पहाडी कालोनी आदि का रवाना थे तो जब वह रामपुरघाट चौक से थोडा पहुंचा तो एक स्कुटी नम्बर HP17H-1248 पर चालक जिसने हैल्मेट नही पहना हुआ था तथा इसके पिछे एक महिला बैठी हुई थी को चैकिंग के लिए रोका तो इसने स्कुटी चालक से लाईसेंस मागां व हैल्मेट न लगाने के बारे में पूछा तो इसने इसे कहा की लाईसैंस Apply किया है अभी नही बना है तो मु0आ0 ने उक्त स्कुटी न0 HP17H-1248 Activa का चालान MV ACT के तहत किया स्कुटी चालक का नाम इसे मोहित S/O SH सचिन मालूम हुआ तो पिछे बैठी महिला का नाम सविता W/O सचिन निवासी पट्टीनथ्था सिंह P.O शिवपुर तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर मालूम हुआ

स्कुटी सवार मोहित का चालान करने पर स्कुटी सवार ने किसी को फोन किया तथा थोडी देर मे मौका पर एक व्यक्ति कार न0 HP17J-0626 ALTO CAR मे स्वार होकर आया उक्त व्यक्ति कहने लगा की तुने मेरे बेटे का चालान क्यो किया मेरा लाईसैंस चालान मे लगा दो । कार चालक का नाम सचिन S/O रामपाल निवासी पट्टीनथ्था सिंह PO शिवपुर त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर मालुम हुआ ।

उक्त तीनो ने मिलकर मु0आ0 के साथ धक्का मुक्की की व इसके मुंह में थप्पड मारे इसे सचिन व मोहित ने गले से पकडा तथा सविता ने भी मुंह में थप्पड मारा । सचिन ने मु0आ0 की सोने की बाली जो इसके बाए कान मे पहिनी हुई थी छिन ली जिससे इसके बाये कान में खून व चोटे आई है तथा गले मे भी मारपीट से चोटे आई है । मारपीट के बाद ये तीनो मौका से कार उपरोक्त में फरार हो गये पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया है उक्त मामले मे संलिप्त आरोपी सचिन S/O रामपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज दिनांक 14-06-26 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 03 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । अन्य आरोपी सविता W/O सचिन को भी आज गिरफ़्तार कर लिया गया है जिसे कल माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है । गत वर्ष जब प्रदीप कुमार ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे तब भी उन पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया था और उनकी पिटाई की थी

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!