पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक पर सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित करने के आरोप में संयम गुप्ता और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज

 

थाना पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक पर सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है । पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कुछ व्यक्तियों द्वारा नाहन-पांवटा मार्ग, विश्वकर्मा चौक-रामपुरघाट मार्ग तथा विश्वकर्मा-कुल्हाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी । पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे संयम गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ भी बदतमीजी की इसके बाद उसपर कानूनी कार्रवाई की गई है

पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को कई बार समझाकर मार्ग खोलने और यातायात बहाल करने का आग्रह किया गया, लेकिन कथित रूप से प्रदर्शनकारी नहीं माने और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस कारण लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रारंभिक जांच में भाजपा युवा मोर्चा संयम गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता निवासी मकान न0 41 वार्ड न0 9 देवीनगर पाँवटा साहिब ने अपने साथियों हिमान्शु तथा अन्य करीब 15-20 व्यक्तियों के साथ भीड़ एकत्र कर सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने तथा सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्य पालन में बाधा पहुंचाने के आरोप पाए गए हैं । पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!