एक ओर मर्डर, अब कांगड़ा में 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दिल-दहला देने वाला मामले सामने आया है, जहां पर 45 वर्षीय व्यक्ति की तेज धार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

तेज धार हथियार से काटा गला

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जवाली पुलिस थाना के अंतर्गत बेही पठियार पंचायत के गांव मंडोल के वार्ड नंबर-5 का है। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (45) के रूप में हुई है। वह औजार बनाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि यहां पर मृतक औजार बनाना था, वहीं पर उसकी तेज धार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर अज्ञात कातिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!