• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

CM सुक्खू की हरियाणा सरकार को चेतावनी, बाेले-“हिमाचल के 72 लाख लोगों को बुद्धू न समझें”

Desk by Desk
13 minutes ago
in मुख्य ख़बरें
184
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हिमाचल के 72 लाख लोगों को बुद्धू न समझें। किशाऊ बांध के एमओयू पर तभी साइन होगा जब हरियाणा सरकार एफिडेविट पर लिखकर देगी कि वह हिमाचल का 2011 से एरियर का भुगतान करने के लिए तैयार है। इससे हिमाचल को 15 साल में 500 करोड़ रुपए मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन के क्यारीघाट में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि वीरवार को पेशी के दौरान हिमाचल ने दो टूक कहा कि एग्रीमैंट तभी होगा जब हमारा एरियर मिलेगा। 2011 से हमारा पैसा फंसा हुआ है।

You may also likePosts

सिरमौर में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की गई जान; सवार घायल, पुलिस जांच में जुटी

नाहन में वाहनों के टायर चोरी के चार मामलों का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चोरी का पूरा खेल आया सामने

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में महिला शौचालय कई दिनों से बंद, मरीजों और तीमारदारों को हो रही भारी परेशानी

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की त्वरित बरामदगी एवं वाहनों के टायर चोरी की श्रृंखलाबद्ध वारदातों का सफल अनावरण

एमओयू साइन नहीं हुआ तो आधा हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान सूख जाएगा

सुक्खू ने चेताया कि यदि यह समझौता नहीं हुआ तो आधा हरियाणा, आधा दिल्ली, आधा राजस्थान व गुरुग्राम पूरी तरह से सूख जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार न प्यार से हमारा पैसा दे रही है और न ही कानूनी लड़ाई से दे रही है। हम तो अपना अधिकार मांग रहे हैं। हम इसे लेकर ही रहेंगे। देश की सेवा के लिए हम पानी तो क्या सब कुछ त्याग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किशाऊ विद्युत परियोजना से 1000 करोड़ रुपए की आय होगी तथा हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा से किशाऊ परियोजना पर हस्ताक्षर करने के लिए 2011 से बीबीएमबी के एरियर को जारी करने की शर्त लगाई है। अगर किशाऊ परियोजना पर समझौता ज्ञापन नहीं हुआ तो पड़ोसी राज्य प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि कानूनी फैसला होने के बावजूद पड़ोसी राज्यों द्वारा एरियर नहीं दिया जा रहा है। यह प्रदेश के लोगों का अधिकार है तथा हम इसे लेकर ही रहेंगे।

भाजपा ने आरडीजी को बंद करवा कर प्रदेश के लोगों के साथ किया धोखा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश की संपदा को बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा यह सोच रही है कि बिना कुछ किए उनकी सरकार बनेगी, ऐसा नहीं है। प्रदेश में अच्छा काम करने वाले को कोई नहीं बदलता है। इसलिए वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार का ध्येय वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से 1952 से 2026 तक आरडीजी मिल रही थी, जो प्रतिवर्ष 8000 से 10000 करोड़ रुपए थी, परन्तु 16वें वित्तायोग से भाजपा ने आरडीजी को बंद करवा कर प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है, परन्तु वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष आपदा के लिए घोषित किए गए 1500 करोड़ रुपए के लिए भी भाजपा नेता प्रधानमंत्री से नहीं मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की सम्पदा को लुटाया है तथा नालागढ़ बद्दी में 5000 बीघा की जमीन 1 करोड़ रुपए में बिना रजिस्ट्रेशन फीस के कस्टमाइड पैकेज के आधार पर बडे़-बडे़ उद्योगपतियों के नाम कर दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश की सम्पदा को बचाया है तथा 421 करोड़ रुपए वाइल्ड फलावर हॉल से लिए तथा 150 करोड़ रुपए जेडब्ल्यूएस से लिए हैं।

Share160SendTweet100
Previous Post

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की त्वरित बरामदगी एवं वाहनों के टायर चोरी की श्रृंखलाबद्ध वारदातों का सफल अनावरण

Next Post

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में महिला शौचालय कई दिनों से बंद, मरीजों और तीमारदारों को हो रही भारी परेशानी

Next Post

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में महिला शौचालय कई दिनों से बंद, मरीजों और तीमारदारों को हो रही भारी परेशानी

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की त्वरित बरामदगी एवं वाहनों के टायर चोरी की श्रृंखलाबद्ध वारदातों का सफल अनावरण

नाहन में वाहनों के टायर चोरी के चार मामलों का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चोरी का पूरा खेल आया सामने

घर के बिस्तर पर मृत मिले मां और बेटा, बिलासपुर में मचा हड़कंप

सिरमौर में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की गई जान; सवार घायल, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App