• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

जुलाई खत्म, लेकिन एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं : जयराम ठाकुर

Desk by Desk
6 hours ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जुलाई खत्म, लेकिन एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं : जयराम ठाकुर

कोविड के दौरान भी नहीं रुकी थी एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती

You may also likePosts

Himachal: पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीएन शर्मा का निधन, वीरभूमि पालमपुर ने खोया गौरवशाली सपूत

अंबाला में करोड़ों की मिशन भूमि फर्जी दस्तावेजों से बेचने का आरोप, 16 लोगों पर केस दर्ज , हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई थी फर्जी जीपीए 

विवाहिता मौत मामले में आया नया मोड़! ससुराल पक्ष के समर्थन में थाने पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

राज्यपाल और उद्योग मंत्री से मिला लघु उद्योग भारती कालाअंब का प्रतिनिधिमंडल, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

जेओए लाइब्रेरी भर्ती को वित्त विभाग से दो साल पहले मिली सहमति, लेकिन नहीं पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया; हाईकोर्ट में भी समय से स्टेटस रिपोर्ट नहीं दे रही सरकार

पांच लाख नौकरियों की झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री हर दिन मित्रों को एक्सटेंशन दे रहे और आम लोगों की नौकरियां खत्म कर रहे; चौकीदार के 566 पद खत्म और मित्र को दो साल की एक्सटेंशन

शिमला: शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जुलाई खत्म हो गई, लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवा इसकी राह देख रहे हैं। लेकिन अपनी मित्र मंडली को दो-दो साल का सेवा विस्तार एक साथ देने वाले मुख्यमंत्री अभी तक भर्ती प्रक्रिया ही शुरू नहीं कर पाए हैं। यह भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और युवा बेसब्री से इसकी राह देख रहे हैं। कोविड के समय में भी यह भर्ती सुचारू रूप से चलती रही, क्योंकि प्रदेश को चलाने के लिए युवा अधिकारियों की यह सबसे प्रमुख भर्ती है। लेकिन मित्र मंडली के सहारे प्रदेश चलाने की चाहत रखने वाले मुख्यमंत्री युवा अधिकारियों से न जाने क्यों परहेज कर रहे हैं। वह पहले भी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को लेने के लिए केंद्र को मना कर देते हैं और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारियों को दो-दो साल का सेवा विस्तार दिया जा रहा है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था परिवर्तन का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करें।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार नौकरियों के नाम पर सदन से लेकर सड़क तक झूठ बोल रही है। यह सरकार युवा और स्थायी नौकरी विरोधी है। कैबिनेट में नौकरियां घोषित की जाती हैं, फिर उन्हें ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। सामान्य भर्ती की बात छोड़ दीजिए, जो भर्तियां माननीय न्यायालय के संज्ञान में हैं, उनकी स्टेटस रिपोर्ट भी सरकार माननीय उच्च न्यायालय को उपलब्ध करवाने से कतराती है। इसी तरह सरकार की ज्यादातर घोषणाएं, चाहे वे बजट की हों या कैबिनेट की, कागजों में ही सिमटकर रह जाती हैं। ताजा मामला जेओए लाइब्रेरी भर्ती का है, जिसमें सरकार ने मार्च 2024 से ही 771 पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती की जानी थी। इनमें से 235 पदों पर वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी थी। लेकिन 78 पदों पर भर्ती शुरू हुई, वह भी अभी तक अंजाम तक नहीं पहुंची और न ही लगातार न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर न्यायालय द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया। यह हालत उन भर्तियों की है, जिन पर माननीय न्यायालय की नजर है। बाकी भर्तियों का क्या हाल होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पांच लाख नौकरियों की झूठी गारंटी देकर सत्ता हासिल की थी और सत्ता में आने के बाद से ही लोगों को नौकरियों से हटाने तथा पद समाप्त करने की मुहिम चला रखी है। कभी एसडीओ के पद खत्म किए जाते हैं, तो कभी ड्राइवर के और कभी चौकीदार के पद खत्म किए जाते हैं। कभी एक साथ डेढ़ लाख से ज्यादा पद समाप्त करने का रिकॉर्ड बनाया जाता है। कोविड के समय अपनी जान पर दांव पर लगाने वाले युवाओं को नौकरी से निकाल दिया जाता है। सरकार सिर्फ मित्रों की सरकार बनकर काम कर रही है। फिनायल बेचने वाले मित्रों ने नर्स भर्ती के लिए आउटसोर्स एजेंसियां खोल रखी हैं। उनके जरिए जमकर धांधली हो रही है। सरकार के मंत्री मंचों से खुलेआम यह बताते हैं कि उन्होंने कितने लोगों को सिफारिश के आधार पर नौकरियां दिलवाई हैं।

Share160SendTweet100
Previous Post

विवाहिता मौत मामले में आया नया मोड़! ससुराल पक्ष के समर्थन में थाने पहुंचे सैंकड़ों ग्रामीण, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Next Post

अंबाला में करोड़ों की मिशन भूमि फर्जी दस्तावेजों से बेचने का आरोप, 16 लोगों पर केस दर्ज , हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई थी फर्जी जीपीए 

Next Post
अंबाला में करोड़ों की मिशन भूमि फर्जी दस्तावेजों से बेचने का आरोप, 16 लोगों पर केस दर्ज , हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई थी फर्जी जीपीए 

अंबाला में करोड़ों की मिशन भूमि फर्जी दस्तावेजों से बेचने का आरोप, 16 लोगों पर केस दर्ज , हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई थी फर्जी जीपीए 

Himachal: पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीएन शर्मा का निधन, वीरभूमि पालमपुर ने खोया गौरवशाली सपूत

Himachal: पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीएन शर्मा का निधन, वीरभूमि पालमपुर ने खोया गौरवशाली सपूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App