ADVERTISEMENT

Himachal : स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू पर हमले की चेतावनी, एजेंसियों अलर्ट

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के सोलन नगर निगम को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी हमले की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, ई-मेल और संदेशों के माध्यम से भेजी गई धमकियों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमले की बात कही गई है। साथ ही, स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ नहीं बजाने की चेतावनी भी दी गई। धमकी मिलने के बाद नगर निगम कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते और अन्य जांच एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है और जांच की जा रही है।

इससे पहले, राज्य में कई उपायुक्त कार्यालयों, मुख्य सचिव के कार्यालय, स्कूलों और अन्य सरकारी परिसरों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। जांच में हालांकि ये सभी धमकियां फर्जी साबित हुई थीं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *