Khabron wala
जिले के एक उपमंडल से ताल्लुक रखने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला 2020 में फेसबुक के जरिए उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी। इस दौरान उन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया है। अब वह शादी के लिए टालमटोल कर रहा है और फोन उठाना भी बंद कर दिया है।
महिला ने बताया कि वह व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर कई बार ज्वालाजी क्षेत्र के होटल में ले गया और उसकी आबरू लूटी। मामले की पुष्टि एस. पी. बलबीर सिंह ठाकुर ने की है।










