ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : ”ग्रेट प्लेस टू वर्क “ के दावे वाली तिरुपति कंपनी में मजदूर की मौत , प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज

उपमंडल पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित तिरुपति लाइफ साइंस कंपनी में दर्दनाक हादसा हुआ। कंपनी प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवपूजन पुत्र इन्द्रेश कुमार, निवासी बेलवा खखरिया, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि कंपनी द्वारा कोई भी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था मृतक के सिर पर कोई हेल्मेट भी नहीं था इससे पहले भी कंपनी में कई हादसे हो चुके है पांवटा साहिब में पांवटा के सूरजपुर में स्थित तिरुपति ग्रुप को अगस्त, 2022 से अगस्त, 2023 तक भारत में “ग्रेट प्लेस टू वर्क” प्रमाणित के रूप में मान्यता दी गई थी यह भी जांच का विषय है कि क्या पैसे खर्चकर क्या यह मान्यता ली गई थी ।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 7 अगस्त को एक प्रबंधक उपयोगिता क्षेत्र से कुछ मजदूरों को लेकर बाहर मुद्रण क्षेत्र की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक वातानुकूलन एवं संवातन क्षेत्र के साथ लगी हुई एक मिश्रित चादर के एक हिस्से से शिवपूजन नीचे फर्श पर आ गिरा।हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए कंपनी की वाहन से सिविल अस्पताल पांवटा ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि तिरुपति कंपनी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!