Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला पुलिस थाना सैंज का है। पुलिस के अनुसार, थाना सैंज के अंतर्गत लडकी के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी दोपहर करीब 2 बजे अपनी छोटी बहन के साथ ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने जान-पहचान और रिश्तेदारों के यहां उसे ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पिता ने शिकायत में किसी व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगाने की आशंका जताई गई है। ए.एस.पी. संजीव चौहान ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।











