पांवटा साहिब के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर तड़के शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का गला किसी धारदार रेता हुआ है हत्या के कारणों का पता जांच के बाद ही पता चलेगा पुलिस और एंगल से जांच करने में जुटी है
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं हत्या की वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई है
प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि विश्वकर्मा मंदिर के पीछे पार्किंग में किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई होगी । इसके बाद मृतक भागमल पर चाकू जैसे हथियार से हमला किया गया भागमल चिल्लाता हुआ लगभग 100 मीटर दूर विश्वकर्मा मंदिर के बाहर गेट पर गिर गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। देर रात एक ई रिक्शा चालक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर आकर भागमल को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक भागमल की जेब में पैसे और मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं इसका मतलब लूटपाट के लिए यह है हत्या नहीं की गई है। हालांकि अब यह जांच का विषय है कि यह हत्या क्यों और किसने की है। यह भी जांच की जा रही है कि कही नशा तस्करी को लेकर हत्या तो नहीं की गई है
मृतक की पहचान भाव सिंह निवासी बोराड, शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से पांवटा साहिब आया हुआ था। तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच वह विश्वकर्मा चौक के पास गंभीर अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि अस्पताल से पुलिस को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और इसके बाद घटनास्थल पर जाकर भी जांच की गई। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और शव को पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।










