ADVERTISEMENT

सिरमौर: संगड़ाह में इस हालत में मिला लापता 22 वर्षीय युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Khabron wala 

जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में दो दिन से लापता युवक का शव शुक्रवार शाम संगड़ाह के साथ लगते जंगल में बरामद हुआ। युवक बुधवार से लापता था। परिजनों ने गुरुवार को पुलिस थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शुक्रवार शाम स्थानीय युवक मंडल जावगाधार के सदस्यों की मदद से युवक की तलाश की गई। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और वालिया लाइमस्टोन माइन के बीच नालेनुमा स्थान पर झाड़ियों के बीच शुभम का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

22 वर्षीय शुभम उर्फ हन्नी पुत्र चंदर सैन की मौत किन परिस्थितियों में हुई, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के कारण पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम के निरीक्षण और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों ने पुलिस से मामले की हर पहलू से जांच करने की मांग की है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक उस सुनसान जंगल क्षेत्र में कैसे पहुंचा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने युवक का शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *