ADVERTISEMENT

पूर्व विधायक की पंचायत की सड़कों की हालत खराब…लोग गुस्से में…

Khabron wala 

बारिश के दिनों में इस वक्त पांवटा साहिब की लगभग सभी सड़कों की हालत बेहद खराब है। लेकिन विशेष तौर पर भाटा वाली पंचायत में लोगों द्वारा बार-बार खराब सड़कों को ठीक करने की गुहार लगाई जा रही है।

भाटा वाली पंचायत विशेष तौर पर पूर्व विधायक किरनेश जंग की पंचायत मानी जाती है। वहीं लोगों को उम्मीद भी ज्यादा है कि कांग्रेस सरकार में पूर्व विधायक उनकी पंचायत की सड़कों की हालत जल्द दुरुस्त करवाएंगे।

भाटावाली पंचायत के स्थानीय लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पांवटा उपमंडल की भाटांवाली पंचायत में सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। पंचायत की मुख्य सड़क के साथ सभी संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार गड्डों के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

धूल-मिट्टी के कारण दुकानदारों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवाया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बता दें कि औद्योगिक नगरी पांवटा साहिब में सड़कों की बदहाल स्थिति ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्गों तक अधिकांश सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्डों में तबदील हो गई हैं। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कों की मरम्मत और टायरिंग नहीं हुई है। बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो गई है। गड्डों में पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और हादसों का खतरा बना रहता है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *