ADVERTISEMENT

Solan पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41.49 ग्राम चिट्टा और 28 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

Khabron wala 

पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 मामलों में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा की गई इन कार्रवाइयों में कुल 41.49 ग्राम चिट्टा, प्रतिबंधित दवा के 28 कैप्सूल और एक डिजिटल वेइंग मशीन बरामद की है। पहली मामले में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर थाना क्षेत्र के माड़ो-मटकंडा स्थित मानसरोवर ढाबा में दबिश दी।

यहां मौजूद तुषार चौहान (35) और ऋतिक (23) निवासी शिमला को काबू कर तलाशी ली गई। दोनों के कब्जे से 6.80 ग्राम चिट्टा और प्रतिबंधित दवा के 28 कैप्सूल बरामद हुए। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार तुषार चौहान के खिलाफ रोहड़ू थाने में पहले से 4 मामले दर्ज हैं।

दूसरे मामले में ममलीग चौक में नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार गौरव कुमार (29) और रवि (31), दोनों निवासी चंडीगढ़, को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.06 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है। वहीं टीम ने जाबली-ओच्छघाट के समीप एक 4र मंजिला भवन की धरातल मंजिल स्थित किराए के कमरे में दबिश दी।

तलाशी के दौरान वहां रह रहे प्रभात शर्मा (22) निवासी सोलन, विशाल जायदका (32) और अभिषेक ठाकुर (24), दोनों निवासी पंजाब, के कब्जे से 26.63 ग्राम चिट्टा और डिजिटल वेइंग मशीन बरामद की गई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों मामलों में अभियोग दर्ज किए हैं। सभी मामलों में आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के साथ नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *