यशपाल राणा पुत्र श्री ज्वाला राम व दो महिलाओं ने हाजिर थाना आकर एक संयुक्त शिकायत पत्र पेश पुलिस किया जिसमें आरोप लगाए गए कि उनकी मलकियत भूमि पर धान व गन्ना की फसल को बर्बाद करके जबरदस्ती भूमि हथियाने का प्रयास किया गया बताया जा रहा है कि इसके लिए स्थानीय व अन्य राज्यों के बाउंसर का सहारा भी लिया गया
लिखित शिकायत में बताया गया कि उनकी भूमि खसरा न0 176/165/130 सूरजपुर पाँवटा साहिब मे है जिस पर उन्होंने धान व गन्ने की खेती की हुई थी लेकिन दिनांक 11/09/26 को रात को विरेन्द्र सिहं पुत्र लेख सिहं तथा उनके साथ अन्य ब्यक्तियों द्वारा सारी गन्ने व धान की फसल को खएत मे ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया है तथा सारी फसलको नुकसान पहुंचाया है जिसकी उनके पास वीडियो भी है इस जमीन पर उनका केस कोर्ट मे पहले से ही चला हुआ है इसके बावजुद भी विरेन्द्र द्वारा यह कृत्य किया गया और यह व्यक्ति हमे जान से मारने की धमकी भी कई बार दे चुका है आपसे अनुरोध है कि विरेन्द्र सिहं वह उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये।
इस जमीन पर यशपाल राणा 2013 से व रंजीत कौर व जस्वीर कौर 2004 से कब्जा है व हम ही इसे उपयोग कर रहे है । लिखित शिकायत मिलने के बाद पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन में 186/26 दिनांक 12.09.2026 को बीएनएस की धारा 329(3),324(2),351(2),3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है मौके पर पुलिस ने पहुँच कर तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी है जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है फसल के नुकसान के लिए राजस्व विभाग से जांच कर रिपोर्ट मांगने के लिए पत्राचार कर दिया गया है वहीं जमीन की निशानदेही के लिए भी राजस्व विभाग से पत्राचार किया गया है जांच अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच भी कर चुके हैं पीड़ितों और गवाहों के बयान दर्ज किया जा चुके हैं मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है












