ADVERTISEMENT

हिमाचल में बॉर्डर पर बड़ा धमा**का : एक की मौ..त, मौके पर मची अफरा-तफरी

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में भारत-चीन सीमा से सटे इलाके में जमीन के अंदर जोरदार धमाका होने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। हादसा सांगला क्षेत्र के छितकुल से करीब 27 किलोमीटर आगे दुमती इलाके में हुआ।

हिमाचल में सीमा पर धमाका

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए JCB मशीन से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर अचानक धमाका हो गया। घटना में डंपर चालक और मशीन ऑपरेटर घायल हो गए थे।

दोनों को उपचार के लिए रिकांगपिओ स्थित क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डंपर चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कांगड़ा जिले के पालमपुर निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है।

मशीन ऑपरेटर की हालत नाजुक

वहीं, हादसे में घायल 23 वर्षीय मशीन ऑपरेटर भोला शाह का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार चल रहा है। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भोला शाह बिहार के सारन जिले का रहने वाला बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को भारत-चीन सीमा क्षेत्र के दुमती में सड़क निर्माण से जुड़ा काम चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान मशीनों की मदद से जमीन की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जमीन के अंदर अचानक जोरदार धमाका हुआ।

धमाका इतना तेज था कि मौके पर काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर भारतीय सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल दुमती स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया- जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए बाद में दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल डंपर चालक अशोक कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ लाया गया था। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई।

परिजनों में शोक की लहर

अशोक कुमार की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस की ओर से हादसे से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, हादसे में घायल मशीन ऑपरेटर भोला शाह का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में इलाज जारी है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। हादसे में उसे भी गंभीर चोटें आई हैं।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सड़क निर्माण के दौरान जमीन के अंदर आखिर किस वजह से धमाका हुआ।

किन परिस्थितियों में हुआ धमाका

सहायक पुलिस अधीक्षक किन्नौर वरुण पटियाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। धमाका किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *