ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब-शिलाई NH पर पलटा तेल से भरा टैंकर, सैकड़ों वाहन जाम में फंसे, लोगों का फूटा गुस्सा, 8 घंटे बंद रही सड़क

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के पहले ग्रीन कॉरिडोर सड़क परियोजना के तहत बने पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 पर बड़वास में मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर सड़क के बीच पलट गया। इसके चलते हाईवे करीब 8 घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों यात्री व वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

छोटे वाहन किसी तरह थोड़ी जगह से निकल पा रहे थे, लेकिन निजी बस, ट्रक और अन्य बड़े वाहन पूरी तरह फंस गए। शिलाई से सोलन, शिमला, पांवटा साहिब और नाहन जाने वाले तथा पांवटा साहिब से शिलाई, कफोटा, उत्तराखंड और शिमला की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। जाम में अस्पताल जाने वाले मरीजों की एंबुलेंस भी फंसी रहीं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *