ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : श्री राम नाट्य क्लब बद्रीपुर ने धूमधाम से निकाली रामलीला महोत्सव की झंडा रोहण यात्रा

पांवटा साहिब : श्री राम नाट्य क्लब बद्रीपुर ने धूमधाम से निकाली रामलीला महोत्सव की झंडा रोहण यात्रा

Khabron wala 

रामलीला कमेटी के सदस्यो कलाकारों व भक्तजनों सहित महिला मंडल के सहयोग से आज सांय शिव मंदिर बद्रीपुर से सोसाइटी (रामलीला) मैदान बद्रीपुर के लिए वर्ष 2026 की रामलीला महोत्सव की झंडा रोहण यात्रा धूमधाम से निकाली गई इस अवसर पर हनुमान जी और राम दरबार की झांकी निकाली गई पहली बार ये झांकिया निकली गई जिन्होंने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षण किया इस दौरान पूरा इलाका ‘जय श्रीराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गूंज उठा।

सभी भक्तजन परिवार सहित झंडा रोहण पद यात्रा में आमंत्रित थे और सभी ने प्रभु श्री राम भगवान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । श्री राम नाट्य क्लब, बद्रीपुर की तरफ से सभी का इस यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया गया रामलीला झंडा यात्रा के दौरान बैंड बाजे पर श्रद्धालु झूमते रहें। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 10 अक्टूबर से रामलीला ग्राउंड में श्री रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *