ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का सिरमौर दौरा रद्द, प्रस्तावित कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Khabron wala 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 23 सितंबर का प्रस्तावित सिरमौर दौरा रद्द हो गया है। सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 23 सितंबर को माईना बाग में पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। साथ ही वह कार्यक्रम की अध्यक्षता भी करेंगे।

बता दें कि 23 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का श्री रेणुकाजी के माईना बाग का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन एन वक्त पर दौरा रद्द होने से स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी मायूसी छा गई है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने भी प्रस्तावित थे, जिनमें चाड़ना- घाटी-लोधिया सड़क मार्ग, ददाहू-बिरला सड़क, नौहराधार स्थित नए बस स्टैंड तथा तहसील कार्यालय भवन की आधारशिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार तथा नौहराधार-चूड़धार सड़क मार्ग का लोकार्पण, चाड़ना-गुड़गधार सड़क, चाड़ना तथा ग्राम पंचायत चाड़ना के अन्य ग्रामीणों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति (एलडब्ल्यूएसएस) योजना का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत सांगना सताहन के गांवों के लिए सामूहिक जल आपूर्ति योजना (जीडब्ल्यूएसएस) का उद्घाटन शामिल था।

फिलहाल ये साफ नहीं है कि कार्यक्रम में बदलाव होने से श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावित उद्घाटन और शिलान्यास होंगे या नहीं। इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *