हिमाचल एसजीएफआई में पहली बार शामिल हुआ वुशू, नारग (सिरमौर) में हुए चयन ट्रायल
Khabron wala
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) खेलों में पहली बार वुशू को शामिल किया गया है। इसी के तहत जिला सिरमौर के अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए वुशू के एसजीएफआई राज्य स्तरीय चयन ट्रायल पीएम श्री पं. दुर्गा दत्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारग (सिरमौर) में आयोजित किए गए।
जिला वुशू एसोसिएशन, सिरमौर के सहयोग से आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ट्रायल राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणित वुशू जज अमित कुमार की देखरेख में करवाए गए।
जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव डॉ. कुलदीप बतान ने बताया कि एसजीएफआई के जिला वुशू चयन ट्रायल एसोसिएशन के सहयोग से व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
एसोसिएशन के निदेशक महोदय डाॅ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने कहा कि सिरमौर में वुशू एक उभरता हुआ खेल है और युवाओं में इसके प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में सिरमौर के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
वुशू को पहली बार एसजीएफआई के खेलों में शामिल किए जाने से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
चयन ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और बड़े मंच पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।–
You received this message because you are subscribed to the Google Groups “News Mails” group.
To unsubscribe from this group and stop receiving emails from it, send an email to [email protected].
To view this discussion visit https://groups.google.com/a/thescholarshome.com/d/msgid/news-mails/CACvynLj5vhDfgscM7PL2NyiNZkkGPeh0W-6zC6W-6CSb_MbG3Q%40mail.gmail.com.











