ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू

Khabron wala 

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि शर्मा ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे क्षेत्र की महिलाओं को अब स्त्री रोग संबंधी उपचार के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।आने वाले समय में अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार से मरीजों को और अधिक राहत मिल सकती है।

डॉ. रुचि शर्मा का चिकित्सा क्षेत्र में सफर भी संघर्ष और सेवा की भावना से जुड़ा रहा है। उन्होंने वर्ष 2011 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद चिकित्सकीय सेवा की शुरुआत की। उनकी पहली नियुक्ति कायरा में हुई। इसके बाद उन्होंने करीब छह वर्षों तक ठियोग और दो वर्षों तक सैंज के दूरदराज क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।

ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देते हुए डॉ. रुचि ने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को करीब से देखा। मरीजों की परेशानियों और बेहतर उपचार की जरूरत ने उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू की। तीन वर्षों की कड़ी मेहनत और उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में विशेषज्ञता हासिल की।

विशेषज्ञ बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में हुई है। अपने गृह जिले में वापसी पर डॉ. रुचि शर्मा का कहना है कि अपनी माटी की सेवा करना और स्थानीय महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनके लिए बेहद संतोष की बात है।

डॉ. रुचि अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग और भाई के निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का हौसला दिया। पढ़ाई के दौरान अनगिनत रातें मेहनत करते हुए बिताईं और अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान केंद्रित रखा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *