ADVERTISEMENT

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 की नकदी बरामद, चालक गिरफ्तार

Khabron wala 

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 37,500 रुपये की नकद राशि बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आज डिटेक्शन सेल राजगढ़ की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या HP63F-1817 में चिट्टा/हेरोइन ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही डिटेक्शन सेल की टीम तुरंत हरकत में आई और यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरीपुल मुख्य सड़क पर नाकाबंदी कर उक्त ट्रक को जांच के लिए रोक लिया।

रोकने के बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई और चालक से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी पहचान सूरज पुत्र हरपाल सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर गेहर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में बताई। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.55 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 37,500 रुपये नकद बरामद किए।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थ और नकदी को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशा कहां से लाया जा रहा था और इसे आगे कहाँ सप्लाई किया जाना था। मामले में आगामी जांच जारी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *