नाहन SDM को अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाईल पर दी धमकी मामला दर्ज
Khabron wala
दिनांक 24.10.2026 को उप-मंडलाधिकारी, नाहन द्वारा पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज करवाया कि रात करीब 08:37 बजे उनके मोबाईल नंबर पर एक मोबाईल नंबर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी कि यदि कल दिनांक 25.10.2026 को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस का रूट बदला गया तो अंजाम बुरा होगा।
इस शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में धारा 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नाहन शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा वाल्मीकि जयंती जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। कॉल करने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच व कॉल डिटेल का विश्लेषण किया जा रहा है। जिला पुलिस किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था को भंग करने या सरकारी अधिकारी को धमकाने का प्रयास करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी ।










