ADVERTISEMENT

माँ यमुना शरद महोत्सव की हॉकी प्रतियोगिता में माजरा ने ऊना को हराकर जीता गोल्ड मेडल

माँ यमुना शरद महोत्सव की हॉकी प्रतियोगिता में माजरा ने ऊना को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Khabron wala 

पांवटा साहिब। माँ यमुना शरद महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में माजरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊना की टीम को हराकर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। इस जीत के साथ माजरा के खिलाड़ियों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन माजरा की टीम ने अपने शानदार तालमेल और खेल के दम पर जीत हासिल की। विजेता माजरा टीम को 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।उपविजेता टीम को 7000 रुपए और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।

माँ यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल के नेतृत्व में करवाया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना रहा।

माजरा की टीम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *