ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में ‘Fit Paonta 3K Marathon’ का आयोजन, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

पांवटा साहिब में ‘Fit Paonta 3K Marathon’ का आयोजन, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

Khabron wala 

पांवटा साहिब, 24 अक्टूबर। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 2026 के तहत पांवटा साहिब में शनिवार को ‘Fit Paonta 3K Marathon’ का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ एसडीएम द्विज गोयल ने किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और समाज में नशे के खिलाफ सकारात्मक संदेश देना रहा।

मैराथन का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे तारुवाला स्थित जियो पेट्रोल पंप से किया गया। इस दौरान ‘Youth Against Drugs’ का संदेश प्रमुखता से सामने रखा गया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

यमुना शरद महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि ने स्वास्थ्य जागरूकता और नशामुक्त समाज के संकल्प को बढ़ावा देने का संदेश दिया। ‘Fit Paonta 3K Marathon’ के जरिए युवाओं को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

संदेश: स्वस्थ युवा, नशामुक्त समाज।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *