ADVERTISEMENT

Himachal : 15 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिली लाश…मचा हड़कंप

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर 15 वर्षीय छात्रा की किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिला मुख्यालय धर्मशाला का है। मृतका मंडी जिले के बल्ह तहसील क्षेत्र की निवासी थी और धर्मशाला के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा (जमा एक) की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि छात्रा धर्मशाला में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। सोमवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की भनक लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने अस्पताल में मृतका के माता-पिता तथा अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *