ADVERTISEMENT

शिलाई-नाया रोड पर केलात के पास हादसा, बैक करते समय खाई में गिरी पिकअप, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

शिलाई-नाया रोड पर केलात के पास हादसा, बैक करते समय खाई में गिरी पिकअप, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

Khabron wala 

शिलाई-नाया सड़क पर केलात के समीप एक मोड़ पर पिकअप गाड़ी बैक करते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, उसे हल्की चोटें आई हैं।

घायल चालक की पहचान केलात निवासी बलदेव सिंह पुत्र रामभज के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी भी बलदेव सिंह की ही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *