Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. रोहड़ू के नावर क्षेत्र के दरोटी में सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस हादसे में मां-बेटे समेत कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन नेपाली मजदूरों ने भी अपनी जान गंवा दी. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर किया गया है. घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है.









