पांवटा साहिब में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर एक युक्ति पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला किया व उसकी सोने की चेन लूट ली और पीड़िता को किडनैप कर ले गए त्योहारों के सीजन में सरेआम गुंडागर्दी का खेल खेलने के बाद आरोपी फरार हो गए वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई और मामला दर्जकर लिया वही एक कथित महिला पटलकार सिरमौर के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस पर दबाव बनाने में जुट गई थी और मामला दर्ज न करने में कार्रवाई न करने का दबाव बनाती रही बताया जा रहा है कि जामनीवाला रोड बद्रीपुर में एक रेडीमेड शॉप चलाने वाले व्यक्ति का भांजा मुख्य आरोपी है बताया जा रहा है की कथित महिला पटलकार मुख्य आरोपी को अपना रिश्तेदार बता रही थी
गत दिवस पुलिस थाना पांवटा साहिब में कुमारी तनीषा निवासी गांव लाहड़पुर, डा0 सढौरा, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा ने शिकायत दर्ज कारवाई कि ऐलन सैनी निवासी गदौसी तथा उसके साथी जसन, केशव, काका रंधावा व अन्य व्यक्ति पिछले कुछ समय से उसे व उसकी चचेरी बहन को परेशान एवं धमका रहे थे। यह सभी देहरादून के कॉलेज में पढ़ते हैं
दिनांक 06.11.2026 को जब शिकायतकर्ता अपनी चचेरी बहन व अन्य साथियों के साथ गाड़ी में पांवटा साहिब के वाई-प्वाइंट पर पहुंची तो ऐलन सैनी व उसके करीब 6-7 साथी दो गाड़ियों में वहां पहुंचे। आरोपियों के हाथों में डंडे व अन्य हथियार थे। उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके साथियों पर हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे संचत शर्मा व जमू चौधरी को चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी इसकी चचेरी बहन को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर कर अपने साथ ले गए तथा जान से मारने की धमकियां भी दीं। इससे अलावा पीड़िता की सोने की चैन भी छीन ली जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफअभियोग पंजीकृत कर मामले आगामी जांच जारी है।









